शरीर को मजबूत और ऊर्जावान बनाने के लिए हम Healthy And Energy Smoothie बनाएँगे जो की peanuts butter और Banana की होगी। जिसका सेवन करने से शरीर की ताकत बढती है व कार्य करने की क्षमता भी बढाती है इसको नियमित रूप में पीने से वजन बढ़ता है अर्थात जिसका भी वजन कम हो उसको रोजाना इसको पीना चाहिए इसमे ऊपर से शुगर नहीं मिलानी चाहिए नेचुरल मीठा ही होता है ।

Healthy And Energy Smoothie
Peanuts Butter And Banana की सामग्री
एक कटा हुआ पक्का केला
१ कप दूध
1 बड़ा चम्मच क्रीमी पीनट बटर
2 / 4 बर्फ के टुकड़े
नोट : मीठा करने के लिए शहद दालचीनी पाउडर शक्कर इनका उपयोग जरुरत के अनुरूप करे।
सबसे पहले केले के छिलके को हटा कर उसको फ्रीजर में रख देंगे ताकि वो अच्छे से गाढा हो जाए
फिर उस केले को पीनट बटर ,दूध और बर्फ को मिक्स करके मिक्सर में पीस दो।
सभी को अच्छे से ग्राइंड करे ताकि स्मूदी क्रीमी बने .
अब उसे मिक्सर में से निकाल कर ग्लास में परोस सकते है तो तैयार है हमारी Healthy And Energy Smoothie .

फायदे :
इस्का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है
इसको रोजाना पिने से वजन बढ़ता है पर जरुरत से ज्यादा उपयोग होने पर ज्यादा वजन बढ़ सकता है
अगर कोई जिम जाता है तो उसको एक्सरसाइज करने में मदद करता है
यह पोटेशियम की कमी को पूरी करता है
इसको बनाने के बाद तुरंत पीने से शरीर को ज्यादा लाभकारी होता है।

अगर आपको कुछ चटाकेदार खाना है तो आप यह बना सकते हो