इंदौर का फेमस ऐसा Bhutte Ka Kees जिसे खाते ही आपका मन हो जाएगा खुश । बारिश के मौसम में परिवार के साथ बैठकर गरमा गरम खाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह चटपटा मसालेदार हल्का सा खट्टा लहजेदार नास्ता है। जो आपके शरीर के लिए भी उत्तम है, यह भुट्टे का ऐसा मैजिक है जो स्वाद ही नहीं एक एहसास दिलाता है।

भुट्टे का कीस बनाने की सामग्री
Ingrediant For Bhutte Ka Kees

भुट्टे – 2
दूध – 2 कप
लाल मिर्च -1/2 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हींग चुटकी भर
हरा धनिया
हरी मिर्च 3 से 4
टमाटर १ कप बारीक़ कटा हुआ
निम्बू का रस 1 छोटा चम्मच
घी 2 चम्मच
1 /2 चम्मच राइ जीरा
कड़ी पता
यह एक Pure Jain Dish है जो की बिना प्याज लहसुन अदरक से बनी है।
भुट्टे का कीस बनाने की विधि
Process Of Making Bhutte Ka Kees
भुट्टे का कीस बनाने की बहुत आसान विधि है, इसको हम स्टेप बाय स्टेप बनाएँगे।
सबसे पहले हम भुट्टे को अच्छे से खीस देंगे और उसका पानी निकल देंगे उस पानी से हम सूप भी बना सकते है (जिसके लिए आप यहाँ पढ़े )फिर हम एक कड़ाई में २ चम्मच घी डालकर राइ जीरा और कड़ी पता के साथ खीसे हुए भुट्टे को गैस की मध्यम आंच पर रखकर अच्छे से पकाएंगे और उसके बाद आधा कप दूध डालेंगे और जब तक दूध ख़तम नहीं हो जाता उसको हिलाते रहेंगे।
दूध सूकने के बाद उसमे कटी हुई हरी मिर्च, १ कप टमाटर बारीक़ कटे हुए , लाल मिर्च आधा चम्मच, नमक स्वाद अनुसार हींग चुटकी भर, स्वाद बढ़ाने के लिए 1 चम्मच धनिया पाउडर, चटपटा टेस्ट के लिए थोड़ा गरम मसाला या चाट मसाला ड़ालकर मिक्स करके 10 से 15 मिनट तक अच्छे से पकाएंगे अच्छे से पकने के बाद हम ऊपर निम्बू का रस डाल देंगे जिससे थोड़ा खट्टापन आ जाए और अंत में हरा धनिया डाल देंगे ताकि खुशबु अच्छी आए और टेस्ट में भी बेस्ट लगे।
तो इस प्रकार तैयार कर सकते है शार्ट एंड टेस्टी भुट्टे का कीस।
कम समय की स्वादिष्ठ डिश। .

सुझाव
आपको मीठा पसंद हो तो हल्की सी शक्कर डाल सकते हो।