One plus Nord CE6 smartphone शक्तिशाली बैटरी के साथ इतनी कम कीमत पर उपलब्ध है

One plus ने अपनी सीरीज का नया स्मार्टफोन One Plus Nord CE6 लॉन्च कर दिया है। जो 7500Mah बैटरी के साथ, Snapdragon 7 प्रोसेसर, 6.78 इंच की Display के साथ जिसमें गेमिंग,  एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए मोबाइल को किफायती कीमत पर पेश किया है। आइए देखते है क्या इसे खरीदना सही है या नहीं।

 

One plus Nord CE6 Smartphone Specification

किसी भी मोबाइल का आकर्षण उसका डिजाइन और लुक होता है –

इस मोबाइल का Design शानदार कलर कॉम्बिनेशन के साथ Back Pannelमें Matte Finishing दी गई जिससे मोबाइल प्रीमियम फील देता है।  मोबाइल को अट्रैक्टिव इसके कलर बनाते है जिसमे  Fresh Blue, Pitch Black और Lunar pearl जैसे कलर उपलब्ध है। जिससे रोशनी में मोबाइल चमकता है। 

 मोबाइल को हाथ में लेने पर बॉडी पर किसी प्रकार के फिंगरप्रिंट निशान नहीं लगते है,  इसका वजन सिर्फ 208 ग्राम है जिससे मोबाइल भी हल्का लगता है।  8 .5 mm की थिकनेस वाले मोबाइल में ग्रिप देने के लिए इसके कॉर्नर को कर्व्ड किया है। मोबाइल को स्क्रैच से प्रोटेक्ट करने के लिए क्रिस्टल गार्ड ग्लास लगाया गया है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। पानी से नहीं बल्कि गर्म चाय  या कॉफी गिरने पर भी यह सुरक्षित रहता है।

Display लम्बा उपयोग फिर भी Smooth अनुभव 

One plus Nord CE6 smartphone में 6.78 इंच की 1.5 K की AMOLED पैनल पर बनी हुई पंच होल Display है। जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल का है।जिसमें 144Hz की रिफ्रेश रेट है। आउटडोर में विजिबिलिटी बेहतर हो उसके लिए 1800 Nits का हाई ब्राइटनेस है, और 3600 Nits का peak ब्राइटनेस level है। इसका स्क्रीन  Eye Care Certified है। जिसमें लंबे समय तक मोबाइल का उपयोग करने पर भी आँखों को कोई परेशानी नहीं होती। Aqua Touch 2.0 फीचर की मदद से चलती स्क्रीन पर पानी गिरने पर भी टच स्क्रीन सही से काम करती है । 

इसमें HDR में कंटेंट, You Tube, Netflix जैसे प्लेटफार्म पर भी कलर काफी जिवंत लगते है।

Camera कम दाम में शानदार फोटोग्राफी 

One के इस मोबाइल के बेक में Dual Camera Setup  दिया है ।जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 MP का है। 1.8 अपर्चर के साथ Omni Vision OV50D40 सेंसर है। यह Dual Axis OIS (Optical Image Stabilization) और EIS को सपोर्ट करता है।जिससे वीडियो ज्यादा हिलती नहीं है और Stable आती है।

Secondary Camera 2MP वाले इस कैमरा में Core Depth का सेंसर दिया है। Portrait फोटो आए उसके लिए 2.4f दिया है।

इसमें Ultra Wide Lens भी दिया गया है, जो इसके पुराने मॉडल से एक बड़ा बदलाव किया है।

Selfie Camera Creators बनने में सहायक 

इसका सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर 2.0 है।इसमें Autofocus फीचर भी देखने को मिलता है जो 90 डिग्री Wide Angle field of view के साथ आता है।जो इसका बड़ा अपग्रेड है।

कैमरा परफॉमेंस देखे तो यह डे लाइट फोटो शूट में बेहतर प्रदर्शन करता है। इसमें फोटो साफ और डिटेल्स में आती है जिससे फोटो अट्रैक्टिव लगती है।यह पेड़ की परछाई और डार्क चीज़ें भी हाइलाइट करता है।इसका स्किन टोन भी काफी अच्छा है और HDR रिस्पांस भी काफी बेहतर है ।यह ब्राइट और डार्क दोनों shadow को डिटेल्स में दिखाता है।

बैटरी & चार्जर कीमत है कम पर बैटरी में है दम 

One plus Nord CE6 की तगड़ी पावर बैकअप वाली बैटरी 7500mAh की है। जो 6 साल के बैटरी लाइफ के साथ आती है। कंपनी का दावा के अनुसार पता चला कि 50 % ब्राइटनेस और volume होने पर सामन्य तौर पर बैटरी ने Response दिया । 

अगर आप एक बार चार्ज करने के बाद पूरा दिन उपयोग करोगे तब भी रात में 15 से 20 प्रतिशत तक बैटरी रह जाएगी। इसकी बैटरी ही इस मोबाइल की सबसे बड़ी शक्ति है।

इस मोबाइल को चार्ज करने के लिए  हाई वॉट का ही चार्जर चाहिए जिसके लिए 80W का Super फास्ट चार्जर तकनीक से लैस किया गया है।इसको 80-100% चार्ज होने में लगभग 75 से 80 मिनट का समय लग सकता है।लेकिन जब फोन का उपयोग होने लगता है तो चार्जिंग में कमी आने लगती है।

One plus Nord CE6 में 6.5  रिवर्स चार्जिंग का भी विकल्प दिया है।  Bypass चार्जिंग System भी है जिससे बैटरी पे लोड नहीं पड़ता और  पावर को सीधा  मोटरबोर्ड तक पहुंचाया जाता है। 

Processor लंबे समय तक साथ दे 

One plus Nord CE6 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen4 चिपसेट के 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन के साथ लाया गया है।जो अल्ट्रा कोर प्रोसेसर है। यह 1.8 GHz से 2.7GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड के साथ रन करता है।

 One plus Nord CE6 में 33,147 mm Heat Dissipation Area दिया है जिससे हाई Performance व गेमिंग के दौरान मोबाइल ज्यादा गर्म नहीं हो ।ग्राफिक के लिए Adreno  810 GPU दिया गया है।One Plus Nord CE6 का दावा है कि यह लंबे समाय तक स्मूथली काम कर सकते है। गेमिंग के बेहतर रिस्पांस के लिए टच रिफ्लेक्स चिप दी है। 

BGMI, Call Of Duty जैसे गेम्स को खेलने पर भी मोबाइल  बेहतर परफॉमेंस देता है ।साथ ही Netflix, You tube, Amazon Prime जैसे ऐप्स का उपयोग करने पर Apps के बीच  स्विचिंग Smooth हो गई। और सामान्य तौर पर जब ज्यादा समय मोबाइल का उपयोग होता है तो थोड़ा गर्म हो ही जाता है।

Android Version 16 पर पेश किया है। One plus Nord CE6 Oxygen 16.0 के साथ मिलकर काम करता है।उपयोग के दौरान इंटरफेस काफी क्लीन महसूस होता है । मोबाइल को पहली बार ऑन करने पर जो बेमतलब की ऐप्स है, उन्हें हटाने पर मोबाइल और भी ज्यादा स्मूथ चल सकता है।

इसमें AI Based Smart फीचर्स दिए गए है , जो Daily Use करने में आते है। और इंटरफेस को कस्टमाइजेशन करके बदल सकते है। फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग, स्मार्ट वर्क करने में यह काम आ सकता है।

कीमत के हिसाब से बेस्ट  

One plus Nord CE6 की कीमत 29999 रूपए के आस पास है। Amazon और One plus स्टोर पर उपलब्ध है । Performance, Battery और प्रीमियम Design को देखे तो इस रेंज में यह एक सही विकल्प है। हा थोड़ी कमिया है जिसको सुधारा जा सकता था,फिर भी यह मोबाइल को और बेहतर बनाया जा सकता था। 

सबसे जरूरी इसकी बैटरी  जो 1 दिन का बैकअप देती है। यह एक सिंपल फोन की तरह है इसमें कोई ज्यादा दिखावा या कोई फालतू के फंक्शन नहीं दिए है। कम बजट होने के बावजूद एक दमदार मोबाइल फोन चाहिए तो One Plus Nord CE6 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप प्रीमियम मोबाइल की लिस्ट देख सकते है।

Redmi Note 15 Pro Plus 5G

 Vivo X300 FE 

Pros

स्मार्टफोन में 7500Mah की विशाल बैटरी है

स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 का प्रोसेसर दिया है।

50MP का Main रियर कैमरा है।

Cons.

अल्ट्रा वाइड कैमरा को बेहतर किया जा सकता था।

USB 2.0 पोर्ट।

किसी किसी क्षेत्र  में चार्जर Box में उपलब्ध नहीं है।

FAQ

1 मोबाइल में कोनसा प्रोसेसर दिया गया  है ?

Qualcomm Snapdragon 7 Gen4 चिपसेट के 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला प्रोसेसर दिया गया है। 

2  One plus Nord CE6 में चार्जर कितने वॉट का है ?

इस मोबाइल में 80W का सुपर फ़ास्ट चार्जर है।

3 मोबाइल की कीमत क्या है ?

 One plus Nord CE6 की कीमत 29999 के आस पास बताई जा रही है।