Vivo X300 FE Smartphone – खरीदने से पहले जाने जानकारी

धमाकेदार Vivo X300 FE  Smartphone मार्केट में लांच हो चूका है। जिसमे 6.31 इंच का Display,1800 निट्स ब्राइटनेस , Android16 Version, 50 MP कैमरा, 6500Mah बैटरी के साथ पेश किया है। multitasking, Gaming और ढेरो Apps आप इस मोबाइल में चला सकते हो। मोबाइल काफी स्मार्ट वर्क करता है।  आइये देखते है इसके फीचर्स कीमत और पूरा specification .

Vivo X300 FE Smartphone Specification

Vivo के इस मोबाइल में 2640 X 1216 पिक्सेल रेजोलुशन के साथ 6.31 इंच की कॉम्पैक्ट AMOLED Display दी गई है। जिसमे 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया है . जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और वीडियो, गेमिंग का बेहतर अनुभव करवाता है। 1800 निट्स का ब्राइटनेस दिया है। साथ ही  आँखों की सुरक्षा के लिए HDR10 + सपोर्ट दिया है जिसमे बेहतरीन कलर शानदार  विजिबिलिटी मिलती है। इसमें SGS Low Blue Light Certificate मिला है जिससे स्क्रीन पर समय व्यतीत करने पर भी आँखों पर तनाव नहीं पड़ता है।

 

Camera कैमरा 

Vivo X300 FE में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। जिसमे 50MP Zeiss प्राइमरी कैमरा OIS, IMX921 सेंसर के साथ जिसमे फोटो डिटेल्स में और काफी क्लीन आते है। इसका सेकंड कैमरा 50 MP Zeiss टेलीफोटो कैमरा जो OIS IMX८८२ सेंसर के साथ है। जिसकी शानदार Zoom Quality आती है। यही इसका थर्ड कैमरा 8 MP का अल्ट्रा वाइड दिया गया है।

Ziess Multifocal Portrait स्टूडियो जैसा फीचर दिया गया है जिससे बैकग्राउंड ब्लर हो जाता है। और फोटो निखर कर आती है। इसमें AI Creative कैमरा से भी आप अपनी फोटो और वीडियो को बेहतर बना सकते है। Shake & Share से तुरत फोटो मीडिया में शेयर की जा सकती है।

50 MP का बेहतरीन Zeissलेंस सेल्फी कैमरा फ्रंट में दिया गया है। जिसमे हाई डिटेल्स, नेचुरल, क्लियर फोटो और वीडियो बनाए जा सकते है। साथ वीडियो कालिंग, मीटिंग या क्लासेस के लिए शानदार विकल्प है।

Processor प्रोसेसर

इस मोबाइल का प्रोसेसर QUALCOMM Snapdragon 8 Gen 5  चिपसेट का है जिसमें 4nm प्रोसेस है जो कि एक शक्तिशाली प्रोसेसर माना गया है। क्योकि किसी भी मोबाइल का प्रोसेसर ही उसकी पर्फोमन्स को बढ़ता है ,इस प्रोसेसर की मदद से वीडियोग्राफी।, फोटोग्राफी बड़ी ही आसानी से बिना लेक किये की जा सकती है। और साथ बैटरी की खपत भी  कम होती है, गेमिंग मल्टीटास्किंग जैसे ओर भी काम बड़े ही आसानी से किया जा सकता है।  इसमें 3.4 Ghz (गीगाहर्ट्ज ) तक की क्लॉक स्पीड है । 

Battery Power & Charging  बैटरी पावर & चार्जिंग 

Vivo X300 FE ने  अपने मोबाइल में बैटरी पावर को इतना स्ट्रांग किया है , इसकी बैटरी क्षमता 6500Mah की बैटरी है जो कि आसानी से 1 से 2 दिन तक नॉर्मल use पर चल सकती है अगर वीडियो या heavy काम किया जाता है तो भी यह पूरे दिन तक का बैकअप रख सकती है।  इसमें 80w का fast charger है। 

 50w की वायरलेस चार्जर होने से  यह एक बड़ी फ्लैगशिप सुविधा है। अपने मिनी गैजेट earbuds ya smartwatch जैसे को charge करने के लिए इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी विकल्प है ।

इसके अंदर Smart Charging System 2.0 है जो charging के दौरान तापमान को नियंत्रित रखता है ।

Storage स्टोरेज

Vivo कमपनी ने अपने इस सीरीज के  मोबाइल की डाटा ट्रांसफर और एप्स लोडिंग को इतना फ़ास्ट और परफेक्ट कर दिया है की कोई भी काम आसानी से और स्पीड से किया जा सके।

RAM  – इसके अंदर 12GB की LPDDR5X Ultra Ram है, जो Virtual RAM की मदद से बढाकर 32GB भी कर सकते है। इतनी क्षमता वाली RAM होने से इसमें multitasking और भी आसान हो जाती है।

Internal Storage 

Vivo X300 FE के दो वेरियंट है –

  1. 12GB + 256GB                                            2. 12GB + 512GB

Software Or Experience सॉफ्टवेयर और एक्सपीरियंस 

Vivo X300 FE Android 16 पर आधारित Origin OS6 Version पर चलता है, इसका इंटरनल काफी स्मूथ और क्लीन है इसके कई नए और स्मार्ट फीचर है जो रोजाना के कामो में काफी फायदेमंद है। IP68 और IP69 रेटिंग होने से मोबाइल को धूल और पानी से बचाता है।

Origin OS6 Version यहाँ पढ़े।

Performance परफॉमेन्स  

इस मोबाइल के पर्फोमन्स की बात करे तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 का है जो बताता है की इसकी स्पीड कितनी तेज और पावरफुल है। , एक धमाकेदार डिस्प्ले के साथ इसकी गेमिंग, एंटरटेनमेंट और ग्राफ़िक्स काफी स्मूथ है।

Price कीमत 

Vivo X300 FE के वेरियंट के हिसाब से इसकी कीमत अलग अलग है –

12GB + 256GB – 79,999/-

12GB + 512GB – 89,999/-

अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हो और फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी को ध्यान में रखते हुए लेते हो तो आप Vivo X300 FE मोबाइल को ख़रीद सकते हो। और साथ इसकी पर्फोमन्स काफी बेहतर है।  और इसकी ग्राफिक्स और डिज़ाइन भी काफी तगड़ा है।

 

Vivo की V70 सीरीज  यहाँ पढ़े  Vivo v70 और Vivo V70 Elite