Samsung ने ऑफिशियली Samsung Galaxy Tab s11 फ्लैगशिप Series को Globally Market में लॉन्च कर दिया है। जिसमें 11 इंच व 14.6 इंच का Display, 13 MPमैन कैमरा , 8400Mah व 11600Mah बैटरी पावर और MediaTek Dimensity 9400+ (3nm) चिपसेट वाला पॉवरफुल Processor है . Samsung Galaxy Tab में दो वेरिएंट S11 व S11 Ultra शामिल है।इस बार कोई भी Plus वेरियंट देखने नहीं मिला है। यह Tablet उन लोगों के लिए आकर्षक है, जो लैपटॉप जैसी क्षमता चाहते है , और बड़े Display के साथ मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी की तलाश में है ।
इसमें ड्रॉइंग स्केच से लेकर प्रेजेंटेशन तैयार किया जा सकता है। जो इस बात को बताता है यह एक दमदार प्रोसेसर, High Performance देने वाला टेबलेट है। इसकी डिमांड स्टॉक से ज्यादा होने के कारण इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा देखने मिली है । Samsung ने इस टैबलेट की यह Series मनोरंजन, एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए बनाया है। और

Samsung Galaxy Tab S11 Series –
प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिस्प्ले
Samsung Galaxy Tab S11 में 11 इंच औरS11 Ultra में 14.6 इंच की Dynamic AMOLED 2X Display मिलता है। दोनों स्क्रीन में 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1600 nits की पीक Brightness है।यह सीरीज की डिस्प्ले में एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग ऑप्शन के साथ मिलती है।
स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस के साथ बड़ी स्क्रीन मिलने से मल्टीटास्किंग के लिए भी शानदार अनुभव मिलता है। HDR सपोर्ट और High Brightness से तस्वीर साफ और वास्तविक दिखाई देती है, जिससे यूजर को Creativity और Productivity में अलग प्रकार की अनुभूति होती है।
दमदार प्रोसेसर और परफॉमेंस हर कार्य करने में आगे
पतला और शक्तिशाली MediaTek Dimensity 9400+ (3nm) का चिपसेट होने से Samsung Galaxy Tab S11 औरअल्ट्रा Portable रूप में सुचारू रूप से शानदार प्रदर्शन करता है। Samsung Galaxy Tab S11 में 12GB+256GB का एवं S11 Ultra में 12GB+512GB तक का Internal Storage मिलता है।
इस कॉम्बिनेशन की वजह से यह एकदम मखन जैसा स्मूथली प्रदर्शित करता है। प्रोसेसर, गेमिंग, 4K वीडियो एडीटिंग, ग्राफिक्स डिजाइन और मल्टीटास्किंग जैसे heavy काम भी पलक झपकते ही हो जाते है।
लेटेस्ट टैबलेट में कई AI फीचर्स है जिससे Google में Circle To Search, Gemini AI Assistant ,का भी इस्तेमाल कर सकते है।जिसमें Sketch To Image, Note Assist, Drawing Assist और दूसरे भी काफी फीचर्स शामिल है।इस वजह से Tablet को लैपटॉप की तरह प्रोफेशनल कार्य के लिए सुचारू रूप से उपयोग कर सकते है।

S-Pen का शानदार उपयोग Magic Stick जैसा स्कैच करो Image बनाओ
यह S- पेन Samsung Galaxy Tab S11 और S11 Ultra की पहचान है। यह पेन प्रोडक्टिविटी, कंट्रोल और किसी भी काम को आसान बनाता है। इसका मुख्य काम नोट्स बनाना, Drawing करना है। AI की मदद से पेन का उपयोग जादुई छड़ी की तरह किया जाता है।
यह पेन हेक्सागोनल शेप में छह कोनो के साथ आता है जिसको आसानी से पकड़ सकते है। मजबूत ग्रिप मिलने से ऐसा अनुभव होता है जैसे पेन के द्वारा पेपर पर लिखा जा रहा हो।
S – Pen का डिजाइन ऐसे किया है कि इसको झुकाकर टिल करके भी काम किया जा सकता है। जो इसकी खासियत है। इसका चार्जिंग टैबलेट के पीछे ही चुम्बकीय सिस्टम है जहा पर लगाने से Automatic चार्ज हो जाता है। वायरलेस चार्जिंग तकनीक के द्वारा, इस पेन से काम करने पर लम्बे समय का काम भी शीघ्र हो जाता है।
ग्राफिक्स कार्य लैपटॉप का काम टेबलेट में उपलब्ध
S11 Series का डिस्प्ले और ग्राफिक्स कार्ड इतना बेहतर है कि इसमें ग्राफिक्स कार्य आसानी से किए जा सकते है। जिसमें Content Creation, Video Editing, Photo Editing, मल्टीटास्किंग जैसे काम को आसानी से और बड़ी सहजता से किया सकता है।
Photoshop, Adobe Illustrator जैसे ऐप्स का उपयोग कर सकते हो। बिना desktop के साथ ही Clip Studio, Sketchbook, Concepts जैसे Painting ,Drawing और Sketching जैसे लोकप्रिय ऐप्स का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के साथ किया जा सकता है।
Battery और charging लगातार कई घंटो तक बिना रुके करो काम
Galaxy Tab S11 में 8400Mah व Tab S11 Ultra में 11600Mah की बड़ी Battery हे। जो काफी लम्बे समय तक चलती है,इस के साथ 45w का Fast Charging Support मिलता है । इसी कारण से Tablet कम समय में Fast Charge हो जाता है। इससे लम्बे Online Classes, Meetings और एंटरटेनमेंट के लिए यह Battery काफी उपयोगी साबित होती है।
Camara और वीडियो शूटिंग दोनों बेहतर
Samsung Galaxy Tab S11 और S11 Ultra में Dual Rear Camera Setup है, जिसमे 13 MP Wide कैमरा शामिल है। जो इन दोनों टेबलेट का Main कैमरा है । साथ ही सेकंड कैमरा 8 MP Ultra Wide और फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सेल का है।
AI की ताकत से भरपूर अब Advance Technology का करो उपयोग
Tablet के Side बटन को दबाए रखने पर Gemini सक्रिय होता है। जिसको कमांड देकर अपनी जरूरत के हिसाब से काम करवा सकते हो। इसमें Drawing Assist आपके स्केच को Image में बदल सकते है । Text Assist का उपयोग कर Text को बेहतर बना सकते हो। इसमें आप Circle To Search करके किसी भी जानकारी, उसकी पिक्चर या Text को ट्रांसलेट कर सकते हो।
कीमत Samsung एक पहचान है
Samsung Galaxy Tab S11 और S11 Ultra दोनों की कीमत अलग अलग है। उनके वेरिएंट और स्टोरेज के ऊपर Depend है जो यह हैं
Samsung Galaxy Tab S11 12GB + 256 GB – 1,11,999
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra 12 GB + 256 GB – 1,39,999
निष्कर्ष
Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज उन लोगों के लिए है, जो एंड्रॉयड टैबलेट में लैपटॉप जैसा काम करना चाहते है ।इसका प्रोसेसर, डिस्प्ले, स्टोरेज, कैमरा, और S pen से यह प्रोफेशनल और मनोरंजन के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यदि आप मनोरंजन या प्रोफेशनल काम में कोई समझौता नहीं चाहते हो तो आप इस टेबलेट को खरीद सकते हो।
यह टैबलेट इस लिए जरूरी है क्योंकि इसमें ज्यादा वजन नहीं है। जिसे आप आसानी से कही भी लेकर जा सकते है. और लैपटॉप जैसा काम भी होता है। आप कही भी बैठकर काम या मनोरंजन के लिए उपयोग कर सकते हो। इसलिए इस सीरीज या टैबलेट की मार्केट में इतनी ज़्यादा डिमांड है।
आप अगर प्रोफेशनल काम और गेमिंग करना चाहते हो तो इस टेबलेट को खरीद सकते हो परन्तु आप इस रेंज में लैपटॉप चाहते हो तो यह देखे
Pros & Cons
इस टेबलेट में बहुत खुबिया है जैसे AMOLED 2X Display, Dimensity 9400 + प्रोसेसर, S – Pen .
अगर किसी चीज़ में बहुत खूबी हो तो उसमे कुछ कमिया भी होती है वैसे ही दोनों टेबलेट में भी कुछ कमिया है जैसे इसकी कीमत बहुत ज्यादा है जो एक आम आदमी के लिए खरीदना मुश्किल है। इस टेबलेट बॉक्स में चार्जर साथ नहीं आता है। साथ इसमें कोई Plus वेरिएंट भी नहीं है। और इतना पैसे देने के बाद ग्राफ़िक्स में desktop पेज नहीं मिलता है।
FAQ
1 Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज की कीमत क्या है ?
इस सीरीज के दोनों Veriant की कीमत अलग अलग है जिसमे S11 की 1,11,999 रूपए है और S11 Ultra की कीमत 1,39,999 रूपए है।
2 इन टेबलेट की डिस्प्ले साइज क्या है ?
Samsung S11 की Display 11 इंच है वही Samsung S11 Ultra की Display 14.6 इंच है।
