Samsung ने ऑफिशियली Samsung Galaxy Tab s11 फ्लैगशिप Series को Globally Market में लॉन्च कर दिया है। जिसमें Samsung Galaxy Tab S11 व Samsung Galaxy tab S11 Ultra शामिल है।इस बार कोई भी Plus वेरियंट देखने नहीं मिला है। Samsung का यह लैपटॉप उन लोगों के लिए आकर्षक है, जो एक टैबलेट में लैपटॉप जैसी क्षमता चाहते है , और बड़े डिस्प्ले के साथ मल्टीटास्किंग ओर प्रोडक्टिविटी की तलाश में है ।
इसमें ड्रॉइंग स्केच से लेकर प्रेजेंटेशन तैयार किया जा सकता है। जो इस बात को बताता है यह एक दमदार प्रोसेसर, High Performance देने वाला टेबलेट है। इसकी डिमांड स्टॉक से ज्यादा होने के कारण इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा देखने मिली है । Samsung ने इस टैबलेट की यह Series मनोरंजन, एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए बनाया है।

Samsung Galaxy Tab S11 Series –
प्रीमियम डिजाइन ओर शानदार डिस्प्ले
Samsung Galaxy Tab S11 में 11 इंच ओर S11 Ultra में 14.6 इंच की Dynamic ओर AMOLED 2X Display मिलता है। दोनों स्क्रीन में 120Hz के रिफ्रेश रेट ओर 1600 nits की पीक Brightness है।यह सीरीज की डिस्प्ले में एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग ऑप्शन के साथ मिलती है।
स्मूथ स्क्रॉलिंग ओर बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस के साथ बड़ी स्क्रीन मिलने से मल्टीटास्किंग के लिए भी शानदार अनुभव मिलता है। HDR सपोर्ट और High Brightness से तस्वीर साफ ओर वास्तविक दिखाई देती है, जिससे यूजर को Creativity ओर Productivity में अलग प्रकार की अनुभूति होती है।
दमदार प्रोसेसर ओर परफॉमेंस
पतला और शक्तिशाली 3nm MediaTek Density 9400+ का चिपसेट होने से Samsung Galaxy Tab S11 ओर अल्ट्रा Portable रूप में सुचारू रूप से शानदार प्रदर्शन करता है। Samsung Galaxy Tab S11 में 12GB+256GB का एवं S11 Ultra में 12GB+512GB तक का Internal Storage मिलता है।
इस कॉम्बिनेशन की वजह से यह एकदम मखन जैसा स्मूथली प्रदर्शित करता है। प्रोसेसर, गेमिंग, 4K वीडियो एडीटिंग, ग्राफिक्स डिजाइन ओर मल्टीटास्किंग जैसे heavy काम भी पलक झपकते ही हो जाते है।
लेटेस्ट टैबलेट में कई AI फीचर्स है जिससे Google में Circle To Search, Gemini AI User, Galaxy AI Shoot का भी इस्तेमाल कर सकते है।जिसमें Sketch To Image, Note Assist, Drawing Assist और दूसरे भी काफी फीचर्स शामिल है।इस वजह से Tablet को लैपटॉप की तरह प्रोफेशनल कार्य के लिए सुचारू रूप से उपयोग कर सकते है।

S-Pen का शानदार उपयोग
यह S- पेन Samsung Galaxy Tab S11 और S11 Ultra की पहचान है। यह पेन प्रोडक्टिविटी, कंट्रोल ओर किसी भी काम को आसान बनाता है। इसका मुख्य काम नोट्स बनाना, Drawing करना है। AI की मदद से पेन का उपयोग जादुई छड़ी की तरह किया जाता है।
यह पेन हेक्सागोनल शेप में छह कोनो के साथ आता है जिसको आसानी से पकड़ सकते है। मजबूत ग्रिप मिलने से ऐसा अनुभव होता है जैसे पेन के द्वारा पेपर पर लिखा जा रहा हो।
S – Pen का डिजाइन ऐसे किया है कि इसको झुकाकर टिल करके भी काम किया जा सकता है। जो इसकी खासियत है। इसका चार्जिंग टैबलेट के पीछे ही चुम्बकीय सिस्टम है जहा पर लगाने से Automatic चार्ज हो जाता है। वायरलेस चार्जिंग तकनीक के द्वारा, इस पेन से काम करने पर लम्बे समय का काम भी शीघ्र हो जाता है।
ग्राफिक्स कार्य
S11 Series का डिस्प्ले ओर ग्राफिक्स कार्ड इतना बेहतर है कि इसमें ग्राफिक्स कार्य आसानी से किए जा सकते है। जिसमें Content Creation, Video Editing, Photo Editing, मल्टीटास्किंग जैसे काम को आसानी से ओर बड़ी सहजता से किया सकता है।
Photoshop, Illustrator, Adobe जैसे ऐप्स का उपयोग कर सकते हो। साथ ही Clip Studio, Sketchbook, Concepts जैसे Painting ,Drawing ओर Sketching जैसे लोकप्रिय ऐप्स का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के साथ किया जा सकता है।
Battery और charging
Galaxy Tab S11 Ultra में 11600 MAH की बड़ी Battery हे। जो काफी लम्बे समय तक चलती है,इस के साथ 45w का Fast Charging Support मिलता है । इसी कारण से Tablet कम समय में Fast Charge हो जाता है। इससे लम्बे Online Classes, Meetings और एंटरटेनमेंट के लिए यह Battery काफी उपयोगी साबित होती है।
Camara
Samsung Galaxy Tab S11 और S11 Ultra में Dual Rear Camera Setup है, जिसमे 13 MP Ultra Wide Shoot शामिल है। जो इन दोनों टेबलेट का Main कैमरा है । साथ ही सेकंड कैमरा 8 मेगापिक्सेल और फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सेल का है।
AI की ताकत से भरपूर
Tablet के Side बटन को दबाए रखने पर Gemini सक्रिय होता है। जिसको कमांड देकर अपनी जरूरत के हिसाब से काम करवा सकते हो। इसमें Drawing Assist आपके स्केच को CAD लेआउट में बदलकर साफ सुथरे विजुअल में बदल सकते है । Text Assist का उपयोग कर Text को बेहतर बना सकते हो। इसमें आप Circle To Search करके किसी भी जानकारी, उसकी पिक्चर या Text को ट्रांसलेट कर सकते हो।
कीमत
Samsung Galaxy Tab S11 और S11 Ultra दोनों की कीमत अलग अलग है। उनके वेरिएंट और स्टोरेज के ऊपर Depend है जो यह हैं
Samsung Galaxy Tab S11 12GB + 256 GB – 1,11,999
Samsung Galaxy Tab S11 Ultra 12 GB + 256 GB – 1,39,999
निष्कर्ष
Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज उन लोगों के लिए है, जो एंड्रॉयड टैबलेट में लैपटॉप जैसा काम करना चाहते है ।इसका प्रोसेसर, डिस्प्ले, स्टोरेज, कैमरा, ओर S pen से यह प्रोफेशनल ओर मनोरंजन के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यदि आप मनोरंजन या प्रोफेशनल काम में कोई समझौता नहीं चाहते हो तो आप इस टेबलेट को खरीद सकते हो।
यह टैबलेट इस लिए जरूरी है क्योंकि इसमें ज्यादा वजन नहीं है। जिसे आप आसानी से कही भी लेकर जा सकते है. और लैपटॉप जैसा काम भी होता है। आप कही भी बैठकर काम या मनोरंजन के लिए उपयोग कर सकते हो। इसलिए इस सीरीज या टैबलेट की मार्केट में इतनी ज़्यादा डिमांड है।
अगर आप इस टेबलेट की कीमत में लैपटॉप लेने की सोच रहे हो तो यहाँ क्लिक करे।
