HP Victus 16 Laptop -Value For Money वाला Gaming Professional Laptop  (03 )

भारत भर के लाखों गेमर्स के सपने अब होंगे साकार 

आज के युग में Gaming ओर प्रोडक्टिविटी लैपटॉप की खूब मांग है प्रमुख लैपटॉप निर्माता ने कुछ महीनों पहले HP Victus 16 Laptop, ( गेमिंग लैपटॉप ) लॉन्च किया है।यह काफी तगड़ा परफॉमेंस ओर आधुनिक प्रोडक्टिविटी को प्रदान करने वाला शक्तिशाली लैपटॉप है।  इसकी डिजाइन, डिस्प्ले ओर उन्नत तकनीकों को ध्यान में रखकर बनाया गया यह लैपटॉप दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हो रहा है। विशेष रूप से यह  प्रोफेशनल काम ओर गेमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

 

HP Victus 16 Laptop  ख़रीदने से पहले जाने जरुरी जानकारी

 

बड़ा शानदार शार्प डिस्प्ले (Display)

HP Victus 16 Laptop में IPS 1080P  डिस्प्ले दिया गया है।इसमें आपको 16 इंच का बड़ा FHD स्क्रीन, 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ  Classic फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप 16 की विजिबिलिटी इतनी दमदार है कि तेज रोशनी व कड़ी धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देता है, जिससे अनुभव बेहतर ओर शानदार हो जाता है। HP का यह लैपटॉप वीडियो देखने गेम खेलने या  किसी भी काम को करने में मदद करता है।  किसी भी एंगल से स्क्रीन देखने में भी कलर शार्प दिखाई देता किसी प्रकार की  परेशानी नहीं होती है। जो इस लैपटॉप की खास बात है। 

 

बैटरी और चार्जर

Victus 16 Laptop में 83 WH की काफी बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में कई घंटों का Backup देती है।ओर गेमिंग के दौरान मल्टीटास्किंग  काम करने पर बैटरी  2 घंटे तक चल सकती है । हालांकि सीरियस गेमर्स अपनी आदत से मजबूर होकर हमेशा पावर पॉइंट के पास ही बैठते है। इस लैपटॉप में 200वाट का चार्जर है जिससे कुछ समय  में 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज हो जाता है। जो इस लैपटॉप की अच्छी बात है।

 

ऑडियो और वेब कैमरा  

HP laptop में उच्च गुणवता वाले स्पीकर आने के कारण मूवी, संगीत ओर गेमिंग के दौरान इसकी साउंड क्वालिटी शानदार ओर काफी प्रभावशाली लगती है।  जिससे आवाज कानों तक आसानी से पहुंच जाती है इसमें बेस की कमी के कारण आवाज साफ नहीं सुनाई देती। इसलिए गेम्स खेलते वक्त हेडफोन का इस्तेमाल बेहतर विकल्प है आप इसके लिए ( Sony wireless यहां पढ़े ) खरीद सकते हो। जिससे आप कोई भी डायलॉग मिस नहीं करोगे।

HP Victus 16 Laptop के फ्रंट में Full HD Web Cam दिया गया है, जो वीडियो कॉल मीटिंग, ऑनलाइन क्लासेज के लिए काफी फायदेमंद है।

 

कीबोर्ड और ट्रैकपैड 

HP Victus 16  के टच का स्पेस काफी बड़ा है ओर इस्तेमाल करने  में भी कम्फर्टेबल है। कीवर्ड 4.9 X 3.5 का Touchpad भी  Daily Task के लिए काफी बेहतर है। लेकिन गेमिंग के लिए टचपैड की बात करे तो वह माउस को Replace नहीं कर सकता। Keyboard की Spacing भी काफी है, न्यूमेरिक नंबर भी काफी स्मूथ है ओर उनके बीच स्पेस बना हुआ है इसका बटन काफी मुलायम है जो टाइपिंग में काफी फास्ट ओर आरामदायक है।इसमें हथेली रखने के लिए भी अच्छी जगह है।अगर आप लैपटॉप का रेगुलर इस्तेमाल करते हो तो HP Victus 16 Laptop का लैपटॉप आपको परफेक्ट शूट होगा।

 

कनेक्टिविटी

HP के लैपटॉप में Bluetooth 5.3, WIFI Network मौजूद है।  साथ ही इसको चार्ज के लिए USB – C का पोर्ट दिया गया है। ओर भी कनेक्टिविटी के लिए  5 पोर्ट दिए गए है। इसमें माउस कीबोर्ड मोबाइल प्रिंटर को कनेक्ट किया जा सकता है ।

 

गेमिंग प्रोसेसर 

Hp Victus 16 में AMQ Ryzen 5800H CPU और Nvidia GeForce RTX 3060 GPU लगा है । जिससे गेम्स खेलने में सहजता और गुणवत्ता मिलती है।  इसका एनीमेशन, ग्राफ़िक्स, एडिटिंग काफी फ़ास्ट और तगड़ी है। गेम्स खेलने, मूवी देखने, Heavy कामो को भी आसानी से किये जा सकते है। 

परफॉमेन्स और गेमिंग  

Hp Victus 16 मे intel core i5, Intel Core i7 AMD Ryzen 5 ओर AMD Ryzen 7 जैसे आधुनिक Processors विकल्प है। यह अपने नाम के अनुरूप ही प्रदर्शन करता है। इस लैपटॉप पर दिनभर मल्टीटास्किंग ओर भारी कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। यदि आप एक साथ कई एप्लीकेशन चलाते है। वीडियो एडिटिंग करते है या प्रोग्रामिंग करते है, तो लैपटॉप आपको निराश नहीं करेगा, इस मामले में यह एक प्रभावशाली लैपटॉप है।

लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी कोई लैग या हैंग भी नहीं होता है। और HP Victus 16 Laptop सबसे अच्छी बात है कि डिवाइस 1 घण्टे तक खेलने के बाद भी फ्रेम रेट में ज्यादा गिरावट नहीं आई, ओर ट्रेसिंग परफॉमेंस भी काफी अच्छी है। आप अपनी इच्छा अनुसार कुछ भी स्टोर कर सको, इसलिए 16GB रैम ऐप्स के बीच सहजता से स्विच करने के लिए इंटरनल स्टोरेज है, जिसमें आप अपनी तस्वीर, वीडियो, ऑडियो, Games या कुछ ओर आसानी से स्टोर कर सकते हो।

 

स्टोरेज पर कीमत

Hp victus 16 के स्टोरेज की बात करे तो इसकी कैपेसिटी काफी हाई है इसमें 16GB का इंटरनल स्टोरेज ओर 512 GB का SSD दिया गया है । जिससे इसमें ज्यादा जीबी के गेम्स डॉक्यूमेंट्स ओर ऐप्स इंस्टॉल कर सकते है ओर ढेर सारी फाइल सेव की जा सकती है। फुल HD वीडियो को आसानी से एडिट कर सकते है ओर फोटो एडिटिंग जैसे सॉफ्टवेयर को Simply चला सकते हो।

इसकी कीमत को बात करे तो इसमें 512 जीबी वेरिएंट की यहाँ देखे …..

ऑफिशियल वेबसाइट या अमेज़न, पर देख सकते हो।

निष्कर्ष 

HP Victus 16 Laptop बैटरी पावर, डिस्प्ले गेमिंग, परफॉमेंस, ओर वीडियो streaming, वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग कार्य, ग्राफिक्स जैसे कार्यो  की बात करे तो इसमें काफी स्मूथ,फास्ट बेहतर मोड पर किये जा सकते है।  जिससे काम आसानी से ओर तुरन्त हो जाता है, जिसका कारण इसका प्रोसेसर ओर स्टोरेज है। दोनों ही हाई क्वालिटी वाले है जिससे बिना किसी रुकावट के फटाफट काम किया जा सकता है। ऐसे देखे तो इसमें जो फीचर्स ओर स्पेसिफिकेशन है उसी के अनुरूप कीमत भी देखने मिली है ।