Google Pixel 10 Smartphone हाल ही में लॉन्च हो चुका है। इसका लुक, डिजाइन ओर TSMC का नया प्रोसेसर काफी डिमांड में है। यह मॉडल एंड्रॉयड मोबाइल से हटके है। Pixel 10 में नया टेलीफोटो सेंसर दिया है, जो इस मोबाइल को ओर भी आकर्षित बनाता है। गूगल पिक्सेल ने एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मोबाइल के रूप में लॉन्च किया है।आइए जानते है क्या आपके लिए यह मोबाइल उचित है।

Google Pixel 10 Smartphone Specification & Details
बेमिसाल डिजाइन ओर डिस्प्ले
Google Pixel 10 Glass की बॉडी के साथ मेटल की फ्रेम से बना हुआ है , जो हाथ में लेने पर यूजर को प्रीमियम फील देता है। इसको मजबूती प्रदान करने के लिए कंपनी ने एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया है। इसके एजेज काफी शाइन मारते है जो दूर से ही नजर आ जाते है। एजेज शार्प भी बहुत है लेकिन हाथों पर लगते नहीं है। मोबाइल के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 cover का ग्लास दिया है।
डिस्प्ले की बात करे तो 6.8 इंच का AUCTA OLED डिस्प्ले दिया है। जो 1080 x 2424 पिक्सल का है। साथ ही 120 HZ की रिफ्रेश रेट दी गई है । स्क्रीन की visuality बेहतरीन हो उसके लिए 3000 Nits का ब्राइटनेस दिया है। इसका वजन सिर्फ 204 ग्राम का है जिसे आप आसानी से उपयोग कर सकते हो।
HDR सपोर्ट प्राप्त करने से Google Pixel 10 में Netflix के साथ ओर भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर बनता है। मोबाइल Dual स्टीरियो स्पीकर है जिसमें एक इयरपीस में इंटीग्रेटेड ओर दूसरा निचले किनारो पर है। जो कि एक अच्छी साउंड क्वालिटी देता है।
रंगीन कलर
मोबाइल की डिजाइन के साथ उसके कलर का कॉम्बिनेशन मिल जाए तो वह ओर भी आकर्षित हो जाता है। इसके मुख्य कलर इंडिगो, फ्रॉस्ट, लेमनग्रास ओर ओब्सीडियन है, जो क्लासिक Black लुक प्रदान करता है। इस मोबाइल को बिना कवर Use करने पर भी कोई दिक्कत नहीं होती है, इसमें धूल ओर पानी से बचाव के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है।

Google Tensor G5 Processor
कंपनी ने इस बार 3nm पर आधारित Google Tensor G5 प्रोसेसर पेश किया है। जो पिछले Version से फ़ास्ट होगा और मोबाइल को ज्यादा बेहतर सपोर्ट करेगा । जिसकी मदद से Apps की लोडिंग और इंस्टॉल जल्दी होगी। बड़े काम आसानी से बिना किसी दिक्कत किये जा सकेंगे। इसमें 12GB RAM दी गई है, और 256GB का स्टोरेज दिया गया है।
इस मोबाइल में मल्टीटास्किंग बख़ूबी की जा सकती है, इसमें एक से दूसरे ऐप्स खोलना या एक साथ कई ऐप्स खोलने पर भी हैंग या लैग नहीं होता । Google Pixel 10 का UI यूजर इंटरफेस काफी स्मूथ है, जिसे Material 3 Expressive UI नाम दिया है। इसमें नए AI फीचर्स देखने मिलते है, जैसे मैजिक क्यू, जैमिनी लाइव, के साथ रियल टाइम नेचुरल कन्वर्सेशन आदि शामिल है। ।डायनामिक कलर थीम्स एक आकर्षण बना है। ऐसे छोटे छोटे अनेक फीचर्स से मोबाइल का अनुभव ओर बेहतर बना है।
कैमरा क्वालिटी
Google Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है।इसका मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का Optical Image Stabilization (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का बड़े एरिया या ग्रुप फोटो निकालने में मदद करता है । इसके साथ तीसरा कैमरा 10.8 मेगापिक्सल का ऑप्टिक्ला ज़ूम वाला कैमरा है। साथ ही फ्रंट में सेल्फी के लिए 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है ।
इस मोबाइल का सिर्फ कैमरा ही अच्छा नहीं है बल्कि इसकी क्वालिटी ओर कैपेबिलिटी भी काफी शानदार है।यह नाईट शिफ्ट मैजिक फोटोग्राफी के लिए सक्षम है। इसकी HDR क्षमता काफी प्रभावित करती है इसमें जूम करने पर भी साफ दिखाई देता है। कई जगह इसके कलर बदल जाते है जिससे तस्वीर ओर भी अच्छी दिखाई देती है। कभी कभी नेचुरल कलर साफ नहीं होने से निराशा मिल सकती है।
बैटरी बैकअप
पावर बैकअप की बात करे तो Google Pixel 10 में 4970 mAh की बैटरी दी गई है जिसमें 29 W का वायर्ड चार्जर है ओर 15 वाट का वायरलेस चार्जर है। इसको 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 80 से 90 मिनट का समय लग सकता है ।अगर बैटरी को अच्छे से उपयोग करे तो यह एक दिन का बैकअप दे सकती है।
कनेक्टिविटी
5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ Google Pixel 10 की कनेक्टिविटी बहुत बेहतरीन है इसमें Dual SIM विकल्प, Wi-Fi 7,Blutooth 5.4 और USB – C पोर्ट दिया है और गूगल कास्ट सपोर्ट भी मिलता है। जिसे आप मोबाइल, स्पीकर, कीबोर्ड, माउस और भी गैजेट्स के साथ कनेक्ट कर सकते हो और टेलीविज़न में गूगल टीवी के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है।

Google Pixel 10 प्राइज
इसकी कीमत भारत में 74,999 से 79,999 रुपए की है। AMAZONE पर हाल ही में कीमत 65,847 बताई जा रही है। जो इसके परफॉमेंस को देखे तो काफी ज्यादा लगती है । इससे कम कीमत में कई शानदार स्मार्टफोन उपलब्ध है ।लेकिन इसकी डिजाइन, लुक काफी शानदार है ।
ओर साथ ही इसमें मल्टीटास्किंग भी बड़ी आसानी से की जा सकती है ।लेकिन इसका कैमरा क्वालिटी उतना बेहतर नहीं है जितनी उमीद थी फिर भी इसके परफॉमेंस के हिसाब से देखे तो आप इसे खरीद सकते हो ओर एक बार गूगल पिक्सल का उपयोग कर लो तो उसको वही मोबाइल शूट होगा । अगर आपको एक प्रीमियम ओर एंड्रॉयड से हटके मोबाइल चाहिए तो यह एक परफेक्ट चॉइस होगी।
अगर आप इस बजट में एक एंड्राइड मोबाइल देखना चाहते हो, तो सैमसंग कंपनी का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन यहाँ देखे ……